तन्हाई को खुदमें कभी पलने नही देती
बम्बई किसी बिमार को चलने नही देती
शोहरत यहांकी इस कदर है रोंदती सबको
ये मुफलिसि को चैन से जलने नही देती
जी ये छुपाने शर्म को क्या क्या दिखाती है
ये रोशनी जो बेबसी खलने नही देती
बेशक यहां रह लो मगर ये बात भी सोचो
है फूलती वो खुद मगर फलने नही देती
गर खानी ही है ठोकरें तो कोई गम ना है
पर बाद में ज़ख़्म को मलने नही देती
वो झोंपडोको ही जलाके जगमगाती है,
कुछ भी कर के शाम वो ढलने नहीं देती
- सौरभ पंडया
बम्बई किसी बिमार को चलने नही देती
शोहरत यहांकी इस कदर है रोंदती सबको
ये मुफलिसि को चैन से जलने नही देती
जी ये छुपाने शर्म को क्या क्या दिखाती है
ये रोशनी जो बेबसी खलने नही देती
बेशक यहां रह लो मगर ये बात भी सोचो
है फूलती वो खुद मगर फलने नही देती
गर खानी ही है ठोकरें तो कोई गम ना है
पर बाद में ज़ख़्म को मलने नही देती
वो झोंपडोको ही जलाके जगमगाती है,
कुछ भी कर के शाम वो ढलने नहीं देती
- सौरभ पंडया
No comments:
Post a Comment